ओ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को दुआ किजिए
अपना ही साया देख के तुम
जान-ए-जहां शरमा गए
अभी तो ये पहली मंज़िल है,
तुम तो अभी से घबरा गए
मेरा क्या होगा, सोचो तो ज़रा
हाए ऐसे ना आहे भरा किजिए
आप का अरमां, आप का नाम मेरा तराना और नहीं
इन झुकती पलकों के सिवा,
दिल का ठिकाना और नहीं
जंचता ही नहीं, आँखों में कोई
दिल तुम को ही चाहे, तो क्या किजिए
यूँ तो अकेला भी अक्सर गिर के संभाल सकता हूँ मैं
तुम जो पकड़ लो हाथ मेरा,
दुनिया बदल सकता हूँ मैं
माँगा है तुम्हे, दुनिया के लिए
अब खुद ही सनम फैसला किजिए